Budhal में चौंकाने वाला मामला! नलों से निकल रहे पानी ने लोगों को किया हैरान... जांच शुरू
Sunday, Jun 14, 2026-05:10 PM (IST)
बुधल ( दिनेश ठाकुर ) : जम्मू-कश्मीर के बुधल के कई इलाकों में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि कई जगहों पर नलों से लाल रंग का पानी निकल रहा है, जिसे देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए है। देखते ही देखते पूरे इलाके में यह खबर फैल गई और प्रशासन को सूचना दी गई।
बुधल क्षेत्र के कई इलाकों में पानी के नलों से लाल रंग का पानी निकलने की सूचना मिलने के बाद लोगों में चिंता और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों को दी। लोगों का कहना है कि नलों से निकल रहे पानी का रंग खून जैसा दिखाई दे रहा था, जिसके कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
