Kathua में उफनते नाले में फंसे 2 लोग, मौके पर पहुंची Police ने शुरू किया Rescue Operation

Tuesday, Jul 21, 2026-05:48 PM (IST)

बिलावर(लोकेश): जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी कारण पूरे केंद्र शासित प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कठुआ जिले के बिलावर में 2 व्यक्तियों के भिन्नी नाले में फंस जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल द्वारा व्यक्तियों का रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बिलावर के भिन्नी नाले में 2 व्यक्ति फंस गए। पानी का बहाव तेज होने के चलते वे नाला पार नहीं कर पाए। जैसे ही इस बात की सूचना बिलावर पुलिस को पहुंची तो उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। SDPO नीरद पडियार के नेतृत्व में टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों व्यक्तियों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पूरे जम्मू-कश्मीर के सभी नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील भी की जा रही है क्योंकि किसी भी वक्त जलस्तर बढ़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News