Jammu Border पर बड़ी हलचल, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा, पूछताछ में खुलासे होने की संभावना

Friday, Sep 11, 2026-01:09 PM (IST)

हीरानगर(लोकेश/दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को जिंदा पकड़ने में सफलता हासिल की है।

PunjabKesari, BSF arrested Pakistani Intruder in Kathua

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के तरनाह नाले क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद बी.एस.एफ. जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए से बी.एस.एफ. द्वारा फिलहाल पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह भारतीय क्षेत्र में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ और सीमा पार कर यहां तक पहुंचने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। उसकी पहचान और अन्य विवरणों की भी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। डी.एस.पी. बॉर्डर तथा थाना प्रभारी हीरानगर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बी.एस.एफ. और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पाकिस्तानी नागरिक के भारतीय सीमा में प्रवेश के प्रयास के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी गहन जांच कर रही हैं। फिलहाल बी.एस.एफ. की पूछताछ और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घुसपैठिए के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के वास्तविक उद्देश्य और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News