SDPO Akhnoor ने किया परगवाल पुलिस पोस्ट का दौरा, VDG सदस्यों को दी अहम जानकारी
Saturday, Oct 10, 2026-01:08 PM (IST)
परगवाल(रोहित मिश्रा): एस.डी.पी.ओ. अखनूर भारत शर्मा ने पुलिस पोस्ट (पी.पी.) परगवाल का दौरा किया। इस दौरान चौकी प्रभारी दीपक सिंह की देखरेख में वी.डी.जी. (विलेज डिफेंस गार्ड) सदस्यों और आम जनता के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वी.डी.जी. सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में एस.डी.पी.ओ. ने उन्हें अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने, हथियारों के सुरक्षित इस्तेमाल तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सदस्यों को अनुशासन बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
