Akhnoor राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरदार भिड़ंत, क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Saturday, Oct 17, 2026-08:38 PM (IST)

अखनूर, जम्मू ( रोहित मिश्रा ) :  अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ है जिसमें क्रेटा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कार चालक सुरक्षित बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पंजीकृत नंबर JK-11F-4222 वाली क्रेटा कार राजौरी से जम्मू की ओर आ रही थी। इसी दौरान अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और चालक सुरक्षित है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News