पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी, हेरोइन और ड्रग्स बरामद

Wednesday, Oct 07, 2026-11:07 AM (IST)

आर.एस. पुरा(मुकेश): अरनिया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाके के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 540 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्तूबर 2026 को अरनिया के तमाला ब्रिज पर लगाए गए नाके के दौरान रात करीब 10:45 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राहुल कुमार पुत्र ऋषिपाल चंद, निवासी त्रेवा के कब्जे से पैकिंग सामग्री सहित 264 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, चांदी रंग की बेरेटा टाइप पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

वहीं दूसरे आरोपी अजय कुमार पुत्र मंगल दास, निवासी तल्हार, तहसील अरनिया, जिला जम्मू के कब्जे से पैकिंग सामग्री सहित 276 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में थाना अरनिया में एफ.आई.आर. नंबर 64/2026, धारा 8/21/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर अजय कुमार उर्फ रब्ब तथा अजय कुमार उर्फ सैम को गिरफ्तार किया। अजय कुमार उर्फ सैम के कब्जे से 464 ग्राम अफीम रेजिन और 13.3 ग्राम हेरोइन बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। उससे बरामद नशीले पदार्थों के स्रोत और सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पंजाब से जगनप्रीत रंधावा उर्फ जग्गी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे मामले में कथित तौर पर आगे की कड़ी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News