J&K में कई वाहनों पर ट्रेफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई
Monday, Oct 05, 2026-07:56 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : बारामूला में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सोमवार को RTO बारामूला और ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को जब्त किया गया, जबकि कई अन्य वाहनों के चालान काटे गए और जुर्माना भी लगाया गया। यह अभियान DSP ट्रैफिक मुजाहिद नज़ीर की निगरानी में चलाया गया, जिसमें RTO बारामूला और जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से उन वाहनों की भी जांच की जिनमें चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
इसके अलावा, स्कूल वाहनों की भी जांच की गई और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। RTO और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
