RS Pura में घटे सड़क हादसे बुझाया घर का चिराग, युवक की हुई दर्दनाक मौत
Tuesday, Oct 06, 2026-01:09 PM (IST)
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा क्षेत्र के गांव चक मोहम्मद यार में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंटी कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शंटी कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर डबेलहर से अपने घर आगरा चक्क की तरफ आ रहा था। रास्ते में चक मोहम्मद यार के नजदीक सड़क मार्ग पर उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में घायल होने पर उपजिला स्वास्थ्य केंद्र आर.एस. पुरा भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
