RS Pura में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित
Friday, Oct 02, 2026-10:44 AM (IST)
आर.एस. पुरा(मुकेश): गांधी जयंती के अवसर पर आर.एस. पुरा के महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी वार्ड वक्फ एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम में एस.डी.पी.ओ. आर.एस. पुरा सरदार गुरमीत सिंह, एस.एच.ओ. आर.एस. पुरा विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य, स्थानीय लोग तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं के जीवन और विचार आज भी समाज और देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वक्ताओं ने लोगों से महात्मा गांधी के स्वच्छता, अहिंसा और आपसी भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
