RS Pura: पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए MLA गारू राम भगत, की राहत की घोषणा
Friday, Oct 09, 2026-02:22 PM (IST)
आर.एस. पुरा (मुकेश रैना): सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रो. गारू राम भगत ने तहसीलदार आर.एस. पुरा चंद्रशेखर शर्मा के साथ आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त होने के मामले में पीड़ित जोगिंदर कुमार के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।
विधायक प्रो. गारू राम भगत ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने CDF से एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी, ताकि परिवार को हुए नुकसान से उबरने में सहायता मिल सके। वहीं, तहसीलदार चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को जल्द राहत उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
