Punjab Kesari की खबर का असर! आग से बेघर हुए परिवार की सुध लेने पहुंचा प्रशासन
Monday, Oct 12, 2026-03:47 PM (IST)
गुड़ा पंचायत ( रोहित मिश्रा ) : सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल की पंचायत गुड़ा मानसा में शॉर्ट सर्किट के कारण एक गरीब परिवार के घर में लगी आग की घटना के बाद अब प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुध ली है। दो-तीन दिन पहले जोगिंदर सिंह के घर में अचानक आग लगने से परिवार का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इस हादसे के कारण गरीब परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया। इस दुखद घटना को पंजाब केसरी ने प्रमुखता से उजागर करते हुए प्रशासन का ध्यान पीड़ित परिवार की ओर आकर्षित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद आज प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार की स्थिति का जायजा लेते हुए उसकी मदद के लिए कदम उठाए।
पंजाब केसरी की पहल लाई रंग
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब पत्रकारिता जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाती है, तो उसकी आवाज जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बन सकती है। आग में अपना सब कुछ गंवा चुके जोगिंदर सिंह के परिवार की पीड़ा को पंजाब केसरी ने प्रशासन के समक्ष रखा, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की सुध ली।
अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से उसे उचित सहायता मिलेगी, ताकि वह इस कठिन परिस्थिति से उबरकर दोबारा अपना जीवन व्यवस्थित कर सके।
जनहित की आवाज बना पंजाब केसरी
पंजाब केसरी सदैव जनसमस्याओं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाता रहा है। जोगिंदर सिंह के गरीब परिवार की पीड़ा को उजागर करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का मौके पर पहुंचना इसी का उदाहरण है। पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की दिशा में हुई इस पहल से क्षेत्र के लोगों में भी उम्मीद जगी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
