बारिश ने ढाया कहर, कच्चा मकान गिरने से मां व बच्चे सहित 3 घायल

Saturday, Jul 06, 2024-06:42 PM (IST)

ऊधमपुर : कोटली बाला पंचायत के सनसू गांव में शनिवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक गिर जाने से एक ही परिवार के महिला, बच्चा सहित 3 लोग घायल हो गए जिन्हें जी.एम.सी. ऊधमपुर में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार गत देर शाम को हुई बारिश के उपरांत शनिवार सुबह सनसू में एक कच्चा मकान जो सतपाल का था गिर गया। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी लगते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला तथा जी.एम.सी. ऊधमपुर में पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंः  दुखद खबर :Jammu Kashmir में दर्दनाक हादसा, जाइलो गाड़ी पलटने से जवान की मौत

लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि तुरंत टीम भेजकर सतपाल के मकान का जायजा लिया जाए तथा उनकी हर संभव आर्थिक सहायता की जाए व उनके रहने के लिए कोई उचित व्यवस्था की जाए।


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News