LoC के पास गांव में जंगली सुअर का हमला, बुजुर्ग गंभीर घायल

Sunday, Aug 02, 2026-08:25 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :   जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित गांव बगयालदरा में जंगली सुअर के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देर शाम को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सुअर के हमले में घायल बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षिय नज्जर दीन निवासी बगयालदरा के रूप में हुई है। घायल के परिजनों का कहना है कि गांव में जंगली भालू, सुअर और कई अन्य जानवरों ने आतंक मचा रखा है. लेकिन वाइल्डलाइफ विभाग का उस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है, हम लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News