Udhampur : बारिश में भी नहीं टूटा छात्रों का हौसला, शिक्षकों की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Saturday, Aug 08, 2026-08:15 PM (IST)

उधमपुर ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला उधमपुर के Ghordi के गांव में अध्यापकों की कमी को लेकर स्कूली विद्यार्थियों ने विरोध जताया है। बच्चे आज बारिश में दूसरे दिन भी प्रदर्शन करते रहे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि आज दो दिन बीत चुके हैं हमें प्रदर्शन करते हुए, लेकिन हमसे न स्कूल का प्रशासन न विधायक और न ही एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई उनकी बात सुनने के लिए नहीं आया है। बच्चों ने चिंता जताई है कि अगर ऐसा ही रहा तो उनका भविष्य खतरे में जा सकता है। इस प्रकार बच्चे अपने भविष्य का लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं। बच्चों ने सरकार से और स्कूल प्रशासन व जिला प्रशासन से अपील की है कि जल से जल्द हमारे स्कूल में टीचरों की नियुक्ति की जाए जिनसे वे पड़कर अपना भविष्य संवार सकें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News