Jammu के GMC अस्पताल में कर्मचारियों ने की हड़ताल, वेतन कटौती वापस लेने की मांग

Monday, Jul 27, 2026-01:39 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बक्शी नगर अस्पताल में सोमवार को कर्मचारियों ने 2½ दिन के वेतन की कटौती के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन कटौती को पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

 उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कटौती के कारणों को स्पष्ट किया जाए तथा कर्मचारियों का बकाया वेतन शीघ्र जारी किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे भविष्य में आंदोलन को और तेज करने पर विचार करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News