Jammu नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम छोड़ो हड़ताल की चेतावनी

Friday, Sep 25, 2026-01:27 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करने की मांग उठाई। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अगर जम्मू नगर निगम से ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म नहीं किया गया तो वे 1 अक्टूबर 2026 से काम छोड़ो हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

कर्मचारियों ने कहा कि अगर हड़ताल के कारण जम्मू शहर में गंदगी की समस्या पैदा होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो इसकी जिम्मेदारी जम्मू नगर निगम और सरकार की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News