झमाझम बारिश से Jammu हुआ तरबतर, अब... अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें Update

Friday, Jul 31, 2026-05:03 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू शहर में दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही, मौसम भी सुहावना हो गया है। सुबह से ही जम्मू का मौसम सुहाना बना हुआ था। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। धूप न निकलने के कारण लोगों ने दिनभर सुहाने मौसम का आनंद लिया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई तो वहीं कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक जम्मू संभाग में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। कुछ समय के लिए बहुत तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-किनारों से दूर रहें। इसके साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। विभाग ने लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है और सतर्क रहने को कहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News