R.S. Pura: सड़क नहीं, हादसों का खुला आमंत्रण, आंसू बहा रहे ग्रामीण, गहरी नींद में सोया ग्रिफ विभाग
Friday, May 22, 2026-02:51 PM (IST)
आर.एस.पुरा ( मुकेश ) : करीब 40 गांवों को जोड़ने वाले मुख्य आर.एस. पुरा-अब्दुल्लिया मार्ग पर सफर करना अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। विभाग की इसी लापरवाही और सड़क की बदहाली के खिलाफ आज ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आर.एस. पुरा-अब्दुल्लिया सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने किसान नेता मोहन चौधरी की देखरेख में ग्रिफ विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क को जल्द चौड़ा कर बेहतर सड़क निर्माण करवाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 40 गांवों के लोग इस सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
किसान नेता मोहन चौधरी ने कहा कि वर्षों से सड़क की बदहाल हालत के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को SDM के माध्यम से कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क को पक्का नहीं किया गया, जिस कारण हालात में कोई सुधार नहीं हो सका।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि सड़क की जल्द से जल्द मुरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क को जल्द चौड़ा कर बेहतर सड़क निर्माण करवाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
