Op Sheruwali: राजौरी के जंगलों में फिर गूंजी गोलियां, सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी

Saturday, May 23, 2026-02:50 PM (IST)

राजौरी ( शिवम ) :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक और बड़ी सुरक्षा संबंधी खबर सामने आ रही है। राजौरी के गंभीर मुगलां (Gambhir Muglan) इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की प्रभावी ढंग से घेराबंदी कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और भारतीय सेना ने एक सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर गंभीर मुगलां क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था, जहां आतंकियों के साथ उनका सम्पर्क स्थापित हो गया। आतंकवादियों के भागने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए पूरे गंभीर मुगलां इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर तैनात किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News