Mughal Road Alert! खतरनाक हुआ सफर, बर्फबारी में फंसी गाड़ियां, जारी एडवाइजरी
Thursday, Mar 19, 2026-06:07 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : ऐतिहासिक मुगल रोड, जो पुंछ और राजौरी जिलों को कश्मीर घाटी से जोड़ती है, पर बर्फबारी के बाद अब बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों की टीमें मशीनों के माध्यम से सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके।
इस दौरान बर्फ में फंसे वाहनों को ट्रैफिक पुलिस और स्नो क्लियरेंस टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव हो सका।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वहीं, मुगल रोड को जल्द से जल्द यातायात के लिए पूरी तरह खोलने के प्रयास जारी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
