Mata Vashno Devi : Katra पहुंचे प्रसिद्ध गायक, मधुर भजनों से भक्तों को करेंगे प्रसन्न

Saturday, Oct 05, 2024-05:45 PM (IST)

कटड़ा ( अमित ) : शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष पर मां भगवती के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में यहां पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए प्रसिद्ध गायक जुबिन नौतियाल पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नुतियाल रविवार की सुबह अटका आरती अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।  अपनी विशेष प्रस्तुति हेतु शनिवार की दोपहर नुतियाल फ्लाइट से जम्मू पहुंचे। और वहां से  कटड़ा की ओर रवाना हुए। कटड़ा पहुंचने पर कुछ देर विश्राम के बाद वह वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना होंगे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौतियाल रविवार की सुबह आरती के दौरान अपनी विशेष प्रस्तुति देकर भक्तों को झुमने को पर मजबूर करेंगे।

ये भी पढे़ं ः  गठबंधन: BJP के साथ गठबंधन को लेकर National Conference का बड़ा बयान

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News