Amarnath Yatra 2026 : लखनपुर से शिव भक्तों को लेकर रवाना हुआ दूसरा जत्था

Friday, Jul 03, 2026-12:29 PM (IST)

जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर): बाबा अमरनाथ जी की यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। ऐसे में देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। हर साल आने वाली इस यात्रा के लिए श्रद्धालु कई महीनों से तैयारी कर रहे होते हैं। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं और हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच आज सुबह लखनपुर से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए दूसरा जत्था रवाना हुआ है।

जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए लखनपुर से आज सुबह 9:25 पर दूसरा जत्था भगवती नगर जम्मू बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 740 तीर्थयात्री 11 हल्के वाहनों, 22 भारी वाहनों और 6 मैकेनिक वाहनों के काफिले में अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान तीर्थयात्रियों ने पूरे जोश के साथ हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगाते अपनी यात्रा शुरू की।

इस जत्थे में कुल 740 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। इन श्रद्धालुओं में 427 पुरुष, 303 महिलाएं, 9 बच्चे और एक साधु शामिल हैं। वहीं इस जत्थे के लिए कुल 39 गाड़ियां लखनपुर से भगवती नगर जम्मू स्थित बेस कैंप के लिए रवाना हुई हैं।

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News