Katra Railway Station पर नशा तस्कर Arrest, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद

Friday, Jul 03, 2026-12:11 PM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): रेलवे स्टेशन कटड़ा के एग्जिट गेट पर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह, निवासी कुशलपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 5400 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। कार्रवाई इंस्पेक्टर भुपेश सिंह और एस.आई. मोहम्मद अशरफ और उनकी पुलिस टीम ने की। इस संबंध में कटड़ा पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. संख्या 90/2026 दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News