ब्रेकिंग: Budgam ऑपरेशन में एक आतंकवादी ढेर, AK राइफल के साथ सामान बरामद

Friday, Sep 04, 2026-04:49 PM (IST)

बडगाम ( मीर आफताब )  :  कश्मीर के बडगाम में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ के बाद नई अपडेट सामने आई है। इस ऑपरेशन में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। बता दें कि बडगाम जिले के अशदार गली इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF व आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। घटना स्थल से  AK-सीरीज़ की राइफल के साथ-साथ युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था, जिसमें सुरक्षा बलों ने कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच आतंकवादियों का सामना किया। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद जॉइंट फ़ोर्स ने घटनास्थल से एक AK राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया। घेराबंदी वाले इलाके में कम से कम दो आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिनके पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है।

बडगाम के अशदार गली में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है; सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे हैं और यह पक्का कर रहे हैं कि कोई और खतरा न बचा हो। मारे गए आतंकवादी की पहचान और बरामद सामान के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। ऑपरेशन जारी रहने के कारण सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी निगरानी बनाए रखी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News