'पंजाब केसरी' की खबर का बड़ा असर: हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन, आम लोगों से भी सहयोग की अपील

Saturday, Jul 11, 2026-01:53 PM (IST)

आर.एस.पुरा  (मुकेश): महात्मा गांधी पार्क एवं मंदिर परिसर के समीप बने डंपिंग स्टेशन से फैल रही गंदगी और दुर्गंध को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत आखिरकार रंग लाई। पंजाब केसरी में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर के पास स्थित डंपिंग स्टेशन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

शनिवार सुबह नगर पालिका समिति के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की व्यापक सफाई करवाई। डंपिंग स्थल से कूड़ा हटाने के बाद स्थान को पूरी तरह साफ किया गया तथा उसे चादर से ढंक दिया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और आम लोगों से अपील की कि वे इस स्थान पर दोबारा कूड़ा न डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि मंदिर और महात्मा गांधी पार्क के बिल्कुल समीप डंपिंग स्टेशन होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। वहीं पार्क में सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों को दुर्गंध और प्रदूषित वातावरण के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब प्रशासन की कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

PunjabKesari

इस मुद्दे को लेकर महात्मा गांधी मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल महंत राजेश बिट्टू के नेतृत्व में SDM आर.एस.पुरा अनुराधा ठाकुर तथा विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर के समीप से डंपिंग स्टेशन हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। प्रशासन द्वारा मांग पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों, मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन और श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रशासन, नगर पालिका समिति तथा पंजाब केसरी का आभार व्यक्त किया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News