Courier Operators के लिए अहम खबर, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
Wednesday, Jul 29, 2026-11:19 AM (IST)
पुंछ(धनुज): ज़िला विकास आयुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा के निर्देशों मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुंछ नगर में चल रहे सभी कूरियर कार्यालयों का ओचाक निरीक्षण किया। इस अभियान में तहसीलदार पुंछ हवेली अज़हर माजिद, ए.आर.टी.ओ. नवाज़ शरीफ़, प्रोबेशनरी थाना प्रभारी प्रोबेशनर डी.एस.पी. तानिया गुप्ता शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने कूरियर प्रतिष्ठानों के कार्यों की जांच की तथा सभी संचालकों को प्राप्त एवं प्रेषित किए जाने वाले सामान का पूरा रिकॉर्ड निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार कूरियर ऑपरेटर आने वाले और बाहर भेजे जाने वाले सभी सामान का पूरा रिकॉर्ड रखें, जिसमें भेजने वाले, सामान कहां से आया, पाने वाले और पार्सल लेने वाले व्यक्ति की जानकारी शामिल हो।
अधिकारियों ने हर सामान की सख़्ती से जांच करने पर भी ज़ोर दिया और कूरियर एजेंसियों को सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि सही रिकॉर्ड रखने या गाइडलाइंस का पालन करने में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
