कठुआ में मिला जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शैल, इलाके में मचा हड़कंप

6/24/2024 11:16:56 AM

हीरानगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बॉर्डर पुलिस पोस्ट हरिया चक के महाराजपुर इलाके में एक जंग लगा जिंदा मोर्टार शैल बरामद हुआ है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें :  पुलिस की नाक तले चल रहा था यह कालाखेल, मराठी मोहल्ला में लगी आग का बना कारण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़पुर इलाके के पास महाराजपुर निवासी रछपाल सिंह पुत्र चैन सिंह के खेत में 51 एम.एम. का पाकिस्तानी मोर्टार शैल मिला। शख्स ने फौरन नजदीकी पुलिस पोस्ट हरिया चक को इसकी सूचना दी। मोर्टार शैल की खबर मिलने के बाद पुलिस और बी.एस.एफ. की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाबल द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद बम निरोधक दस्ते द्वारा इस मोर्टार शैल को एक सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय कर दिया गया।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News