पुरमंडल में मोर्टार ब्लास्ट: घायल महिला ने इलाज दौरान तोड़ा दम

Thursday, Jun 06, 2024-12:21 PM (IST)

जम्मू: जम्मू में मोर्टार का गोला फटने से घायल हुए 3 लोगों में से एक 76 वर्षीय महिला की बुधवार को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 27 मई को सांबा जिले के पुरमंडल क्षेत्र के खड़ा मदाना गांव में जंग लगा मोर्टार का गोला फटने से सेमरू देवी (76), रमीत सिंह (66) और सुरइया बीबी (58) घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें :  Jammu News : राजौरी व पुंछ के वन क्षेत्रों में लगी आग

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि सेमरू देवी के सिर में गंभीर चोट आई थी और बुधवार तड़के यहां सरकारी मैडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अन्य 2 की हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News