J&K Breaking : सेना का वाहन फिर हुआ हादसे का शिकार, एक जवान शहीद, कई घायल

Friday, Sep 20, 2024-12:09 PM (IST)

बिलावर(अजय): कठुआ जिले के बिलावर में आज एक बार सैन्य वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन पलट कर खाई में गिर गया। इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया जबकि बाकी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :  J&K चुनाव: एक बार फिर सुर्खियों में जम्मू की यह विधानसभा सीट, इन 2 बड़ी शख्सियतों में होगी कांटे की टक्कर

जानकारी के अनुसार आर्मी का एक वाहन बिलावर के सुकराला में गुरु आश्रम के पास पलट गया और खाई में गिर गया। इससे एक आर्मी जवान मौके पर ही शहीद हो गया जबकि बाकी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुंरत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News