Breaking: Akhnoor के खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड, मौके पर पहुंचा सुरक्षा बल

6/28/2024 6:37:14 PM

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  शुक्रवार को अखनूर के खेतों में से एक जिंदा ग्रेनेड मिलने की खबर सामने आई है। जैसे ही स्थानीय लोगों ने ग्रेनेड को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद भारतीय सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया और डिफ्यूज कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  जज्बे को सलाम: हीरानगर मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने वाले 9 SPO सम्मानित, इस पद पर हुए पदोन्नत

 जानकारी के अनुसार सेक्टर खाराह बाली गांव मैं किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे तो अचानक उन्होंने खेतों में जिंदा ग्रेनेड मिला। जिसके बाद किसान ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। उसके बाद भारतीय सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए व ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया गया। यह बताया जा रहा है कि यह पुराना कोई ग्रेनेड था जो मिट्टी में दब चुका था और जब किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे तो उसे समय यह उन्हें मिला।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News