कुल्लू Landslide में 7 कश्मीरियों के साथ घटा बड़ा हादसा, मचा हड़कंप

Thursday, Sep 04, 2025-03:56 PM (IST)

जम्मू (धनुज शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान 7 कश्मीर के लोगों की मौत होने की सूचना है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कुल्लू जिले में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 7 कश्मीरी निवासियों के मारे जाने की आशंका है।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, सभी पीड़ित जो हिमाचल में मजदूरी करते थे वह बांदीपोरा के तुलैल के रहने वाले थे। इस दौरान बचाव अभियान अभी जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने बताया कि भूस्खलन के कारण 2 घर ढह गए, जिससे लगभग 12-13 लोग फंस गए। फोर्स ने X पर पोस्ट कर लिखा है कि, "एनडीआरएफ की एक टीम ने ढही हुई संरचनाओं की खोज और बचाव (सीएसएसआर) अभियान चलाया, जिसमें 3 घायलों को बचाया गया और एक शव बरामद किया गया। बाकी फंसे हुए पीड़ितों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।" जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News