श्रीनगर में आग ने मचाई तबाही, देखते-देखते ही चपेट में आए 7 घर... मचा हड़कंप

Tuesday, Apr 14, 2026-12:30 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब): श्रीनगर के इलाके में 7 घरों में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की आधी रात को श्रीनगर शहर के नौहट्टा इलाके के चांदपोरा में आग लगने की एक घटना में 7 रिहायशी घरों को नुकसान पहुंचा।

PunjabKesari

एक अधिकारी ने बताया कि आग करीब 1:00 बजे लगी, जिसके बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग शुरू में एक रिहायशी घर में लगी और देखते ही देखते आसपास की इमारतों में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब एक घंटे तक आग से मुकाबला किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर उसे बुझाया। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में 7 घरों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी के जान-माल के नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News