जम्मू में कल लगेगा लंबा Powercut! इन इलाकों की बिजली रहेगी गुल
Friday, Feb 20, 2026-04:01 PM (IST)
जम्मू (मगोत्रा): जम्मू के कुछ इलाकों में बिजली लाइनों के आवश्यक कार्य के कारण बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) जम्मू के मुख्य अभियंता (वितरण) ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में 21 फरवरी को बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
अधिकारियों के अनुसार धर रोड, संगूर (एमईएस), चेरी सेल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसी तरह डोगरा हॉल, रेहाड़ी, रेशम घर, बस स्टैंड, ज्वेल, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार, कालीठ मोहल्ला, कनक मंडी, मंडा, न्यू प्लॉट, सरवाल, करण नगर के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा राजिंदर नगर, पलौरा, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, रूपनगर, पीएचई कॉलोनी, लोअर मुठी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से जरूरी इंतजाम कर लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
