Power Cut: जम्मू वालों जल्दी से निपटा लो अपने काम ! इलाके में 2 दिन बिजली रहेगी गुल
Friday, Aug 07, 2026-08:16 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू जिले के कई इलाकों में 8 अगस्त और 9 अगस्त 2026 को कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से रखरखाव और जरूरी तकनीकी कार्य के कारण यह शटडाउन किया जाएगा।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। संबंधित क्षेत्रों में तय समय तक बिजली सेवा बाधित रहेगी और काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
