रायका बवाल को लेकर सामने आया सच, गुर्जर बकरवालों और पुलिस के बीच हुई थी झड़प

Tuesday, Jun 02, 2026-03:47 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के सिद्रा के रायका इलाके में कल शाम को पुलिस और गुर्जर बकरवालों के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प का कारण यह रहा कि कुछ दिन पहले जंगलात विभाग ने रायका में अवैध रूप से बने हुए घरों को तोड़ा था। इसी के चलते जब कल तालिब हुसैन ने श्रीनगर जाने के लिए पैदल मार्च की तो उस दौरान पुलिस ने तालिब हुसैन को रोकना चाहा लेकिन यह मामला तब बिगड़ गया जब तालिब हुसैन के साथ आए कुछ साथियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भी हवाई फायर किए और तालिब हुसैन को अपनी हिरासत में ले लिया।

इस मामले को लेकर जब स्थानीय गुर्जर बकरवालों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि तालिब हुसैन ने बाहर से लोग लाए थे। तालिब हुसैन द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। वहीं स्थानीय व्यक्ति द्वारा की गई इस बात की कोई भी पुष्टि पंजाब केसरी नहीं करता है। वहीं बता दें कि इस सारे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News