Rajouri में भीषण हादसा, दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, मौ*त
Saturday, May 23, 2026-03:44 PM (IST)
राजौरी ( शिवम ) : आज राजौरी के चिंगस इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक डंपर और एक होंडा सिटी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय निवासी और पुलिस तुरंत बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत वहां से निकालकर आपातकालीन इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
