Baramulla में चीख-पुकार...दहशत के बीच सेना ने संभाला मोर्चा!

Thursday, May 28, 2026-04:05 PM (IST)

बारामुला ( रिजवान मीर ) :   बारामूला के अलमुस्तफा कॉलोनी इलाके में आज अभी भीषण आग लगने की खबर सामने आई है जिसमें एक रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और भारतीय सेना की 46 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सेना और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे कई अन्य घर सुरक्षित बच गए।

PunjabKesari

अलमुस्तफा कॉलोनी बारामुला शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गम इलाके के कारण फायर एंड इमरजेंसी विभाग को मौके तक पहुंचने में देरी हुई। लोगों के अनुसार जब तक फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था।

हालांकि स्थानीय निवासियों ने यह भी माना कि पहाड़ी रास्ते और दूरी के कारण दमकल विभाग को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा होगा।
इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News