थाने से निकले ASI की भयानक Accident में मौके पर ही हुई मौत, हादसे का CCTV भी आया सामने

Tuesday, Jun 02, 2026-10:49 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के गंग्याल थाने में अपनी सेवाएं दे रहे ASI कर्मजीत सिंह का रविवार शाम को एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार ASI किसी सरकारी काम से थाने से निकलकर जा रहे थे कि गंग्याल चौक में एक काफी ज्यादा तेज आ रही ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को हिट कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही जान चली गई। वहीं अब इस घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है।

गंग्याल थाने में इस एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसकी हर तरीके के एंगल से इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News