Katra के जंगलों में लगी भयानक आग, वन विभाग की टीमें मौके पर आग बुझाने में जुटीं
Tuesday, Jun 02, 2026-04:19 PM (IST)
कटड़ा(अमित शर्मा): कटड़ा के साथ लगते जंगलों में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस दौरान आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के अधिकारी और समाजसेवी पहुंच गए हैं और उनके द्वारा आग बुझाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कटड़ा के साथ लगते देवा माई के जंगलों में अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बहुत भड़क गई और उसने भयानक रूप ले लिया। जैसे ही आगजनी की घटना की सूचना वन विभाग और समाजसेवी रितु ठाकुर को मिली तो उनके द्वारा तुंरत मौके पर पहुंचकर आग को बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान लोगों से भी मदद की गुहार लगाई जा रही है। इस समय वन विभाग के अधिकारी और समाजसेवी मौके पर पहुंच चुके हैं और उनके द्वारा आग बुझाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
