Samba में शातिर चोर का कारनामा, CCTV में कैद सारी वारदात

Tuesday, Jun 02, 2026-04:44 PM (IST)

सांबा(अजय सिंह): जिले के विजयपुर स्थित एक मिठाई की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस दौरान चोर ने गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली और फरार हो गया। चोरी की घटना दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार विजयपुर के वार्ड नंबर 13, रामगढ़ रोड, ऑटो स्टैंड के नजदीक स्थित लक्ष्मी स्वीट्स में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में घुसे एक शातिर चोर ने मौके का फायदा उठाकर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News