जम्मू में Firing... गुर्जर-बकरवाल मुद्दे पर निकले मार्च दौरान हंगामा, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत
Monday, Jun 01, 2026-07:42 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू के रायका सद्र में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब सामाजिक कार्यकर्ता तालिब हुसैन के नेतृत्व में निकाले जा रहे पैदल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी। मामला यह है कि कुछ दिन पहले जम्मू में जंगलात की तरफ से गुजर बकरवालों के घर तोड़े गए थे उसी को लेकर आज तालिब हुसैन ने एक पैदल मार्च श्रीनगर की तरफ निकला था और उसे रोकने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोशिश की और कोशिश के दौरान जब पत्थरबाजी हुई तो पत्थबाजी के दौरान पुलिस को भी हवाएं फायर करने पड़े।
लगभग 15:15 बजे त्रिकुटा नगर के SHO मौके पर पहुंचे और ADPO ने नगरी पुलिस के साथ मिलकर तालिब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तालिब हुसैन के समर्थकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 4/6 राउंड हवाई फायरिंग की। आगे की जानकारी पर नजर रखी जा रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आगे की जानकारी पर नजर रखी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
