Jammu: नवविवाहिता ने सुहागरात की रात कर दिया कांड! चौंकाने वाला मामला आया सामने
Wednesday, Apr 01, 2026-05:37 PM (IST)
जम्मू डेस्क: जम्मू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दूसरे दिन नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पति और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार की शादी दो दिन पहले सिया देवी से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था और सिया भी सामान्य और खुश नजर आ रही थी। राजेश के मुताबिक, सुहागरात की रात सिया बाथरूम जाने का कहकर कमरे से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने तलाश की तो वह घर से गायब मिली।
परिजनों का कहना है कि शादी के अगले दिन तक सब कुछ सामान्य था और किसी को भी उसके जाने का अंदाजा नहीं था। राजेश ने आरोप लगाया कि सिया पहले से ही योजना बनाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है, जिससे परिवार को समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और सिया की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
