बरसेंगे बादल या सूरज बरसाएगा आग? जानें कैसा रहेगा Jammu Kashmir के मौसम का हाल

Tuesday, May 26, 2026-04:12 PM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): अगले 10 दिनों तक कश्मीर में दिन का तापमान नॉर्मल लेवल के आसपास रहने की संभावना है, हालांकि कुछ दिनों में तापमान औसत से कुछ डिग्री ज्यादा रह सकता है। बीच-बीच में होने वाली मौसम की गतिविधियों से तापमान में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होने की उम्मीद है, जिससे कुल मिलाकर हालात सुहावने रहेंगे और हीटवेव का कोई बड़ा खतरा नहीं है।

जम्मू के मैदानी इलाकों में बुधवार को तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद गुरुवार से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार और शनिवार को तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है। 31 मई से तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News