Jammu Kashmir में लगातार बारिश का कहर, नदियां और नाले उफान पर
Tuesday, Aug 11, 2026-04:38 PM (IST)
जम्मू(संजीव दुबे/तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हो रही लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू के कई इलाकों में नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। तवी नदी कृत्रिम झील के गेट खोल दिए गए हैl जल स्तर तेजी से बढ़ रहा हैं और इससे सुरक्षा दीवार में कटाव भी बढ़ गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
