Jammu में भयानक आग का कहर, 7 दुकानें और कई गाड़ियों को किया राख

Monday, Jun 15, 2026-12:41 PM (IST)

जम्मू(दिनेश ठाकुर): जम्मू के रियासी में आगजनी की एक घटना सामने आई है। इस घटना में 7 दुकानें और कुछ गाड़ियों के जलने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार देर रात रियासी के महेर के गांव पगीहल्ला में भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इस घटना में 7 दुकानें और कुछ गाड़ियां जल गईं।

जानकारी के अनुसार जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं उनमें गुलाम नबी पुत्र गुलाम कादर, निवासी गांव पगीहल्ला, मुजफ्फर अहमद अमीन पुत्र गुलाम मोहम्मद, मकसूद अहमद पुत्र अली मोहम्मद, अहमद अमीन पुत्र महमूद शेख, अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल सत्तार, निवासी गुलाबगढ़, मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद कादूद, निवासी पगीहल्ला, नासिर हुसैन पुत्र रोशन दीन, निवासी गुलाबगढ़ शामिल हैं।

वहीं इस आगजनी की घटना में जो गाड़ियां जली हैं उनका विवरण इस प्रकार है -

1 सूमो JK20/0820

2 स्विफ्ट कार JK20A9709

3 मोटरसाइकिल JK02S6349

4 मोटरसाइकिल JK02B2426

वहीं अभी तक आग लगने का कारणों पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News