Jammu में स्कूल के सामने लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें
Saturday, May 16, 2026-10:47 AM (IST)
अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू के अखनूर में आज एक भयानक आगजनी की घटना लगने की सूचना मिली है। आग पर काबू पाने को कोशिशें जारी हैं। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा।
जानकारी के अनुसार अखनूर के कॉन्वेंट स्कूल के सामने एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग के भड़कने पर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की जा रही है। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीमें भी पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
इस दौरान आग काफी भड़की हुई है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की कोई खबर सामने आई है। बचाव टीमें और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
