Jammu का बड़ा नशा तस्कर पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा

Saturday, Mar 09, 2024-11:04 AM (IST)

जम्मू : जम्मू के नशा तस्कर को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नरवाल का रहने वाला तस्कर बस में सवार होकर दीनानगर की ओर जा रहा था। हाईटैक नाके दौरान दीनानगर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील पुत्र मक्खन राम निवासी नई बस्ती ढांगू पीर बेली महंतां कांगड़ा (हिमाचल) हाल निवासी राजीव नगर नजदीक रेडिसन ब्लयू होटल नरवाल (जम्मू) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार दीनानगर पुलिस शुगर मिल पनियाड़ के सामने नेशनल हाईवे पर पठानकोट से आते वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पठानकोट से आती एक प्राइवेट टूरिस्ट बस में सुनील बैठा हुआ था। पंजाब पुलिस ने उसे शक के आधार पर बस से नीचे उतार दिया। तलाशी दौरान सुनील से 350  ग्राम अफीम और 4 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। फिलहाल दीनानगर पुलिस ने उसे काबू कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News