Katra पहुंचे IPL स्टार ब्रिजेश शर्मा, क्रिकेट प्रेमियों ने किया शानदार स्वागत

Saturday, Jun 06, 2026-02:51 PM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): राजस्थान रॉयल्स के शानदार तेज गेंदबाज ब्रिजेश शर्मा आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर दौरे के तहत कटड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान वहां उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ब्रिजेश शर्मा कटड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान मौके पर उपस्थित क्रिकेट प्रमियों ने उन्हें तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। क्रिकेटर ब्रिजेश शर्मा ने भी युवाओं के साथ क्रिकेट के गुण सांझा किए हैं और उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया।

कौन हैं ब्रिजेश शर्मा

ब्रिजेश शर्मा 27 साल के वो गेंदबाज हैं जिन्होंने आई.पी.एल. में अपना नाम कमाया और फैंस के दिलों में जगह बना ली। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के ढंडियाल इलाके के रहने वाले ब्रिजेश शर्मा स्थानीय क्रिकेट सर्किट में भी काफी प्रसिद्ध हैं। एक मजदूर का बेटा होने के चलते उन्होंने काफी परेशानियां और कठिनाइयां झेलीं लेकिन फिर भी आखिरकार अपने सपने को पा ही लिया।

ब्रिजेश शर्मा के राजस्थान रॉयल्स में जगह मिल गई। इसके बाद वह 7 मैचों में 11 विकेट लेकर पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस दौरान उन्हें फैंस का भी काफी प्यार मिला। पावरप्ले और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी ने लोगों का दिल जीत लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News