अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल! PHC मोहड़ा की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल

Saturday, Oct 17, 2026-02:36 PM (IST)

राजौरी ( शिवम )  :   राजौरी के कोटरंका में एक सड़क की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां मुख्य सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी PHC मोहड़ा तक जाने वाला करीब 800 मीटर से एक किलोमीटर का रास्ता लंबे समय से खस्ताहाल है। 

राजौरी जिले के कोटरंका उपमंडल में मुख्य सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोहड़ा तक जाने वाली लगभग 800 मीटर से एक किलोमीटर लंबी सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क की मुरम्मत नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की सुध नहीं लिए जाने से लोगों को रोजाना दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कोटरंका से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क के इस छोटे से हिस्से की जल्द मुरम्मत करवाई जाए, ताकि मरीजों और आम जनता को राहत मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News