Turkpora में दो मंज़िला गौशाला चढ़ी आग की भेंट, गायों और बकरियों की मुश्किल से बची जान
Sunday, Oct 11, 2026-05:37 PM (IST)
कुपवाड़ा ( मीर आफताब ) : तुर्कपोरा में आग लगने की घटना में एक दो-मंज़िला गौशाला जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, सेना और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोका जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सेना और स्थानीय लोगों ने कई गायों और बकरियों को बचाया। आग लगने के कारण और नुकसान के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
